अखंड भारत की प्रथम आजाद हिन्द फौज सरकार स्थापना 21 ओक्टोबर 1943 , अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चन्द्र बोस।कटक में राष्ट्र प्रथम भावना से ओत-प्रोत राष्ट्रीय विचार मंच की स्थापना 21 ओक्टोबर,2021
नन्द किशोर जोशी, प्रेसिडेंट राष्ट्रीय विचार मंच,कटक
भारत माता के सपूत और कटक शहर के लाल नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज ही के दिन यानी 21 ओक्टोबर,1943 को अखंड भारत की प्रथम भारतीयों की,राष्ट्रवादियों की सरकार की स्थापना की थी। आजाद हिन्द फौज की सरकार की तरफ से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बने थे अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री।
अखंड भारत, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत भूमि अंडामान निकोबार द्वीपसमूह पर प्रथम भारतीय आजाद हिन्द सरकार की घोषणा की और तिरंगा झंडा फहराया था।
अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने करेंसी नोट छापे,डाक टिकट जारी किया। अंग्रेजों को भारत भूमि से खदेड़ने के लिए आजाद हिन्द फौज की स्थापना की और दिल्ली चलो का नारा दिया।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारतीयों को आह्वान करते हुए बोला कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।जय हिन्द का नारा समस्त भारतीयों में जोश ,देश प्रेम भर देता है,यह जयहिंद का नारा भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ही देन है।
आजाद हिन्द फौज सरकार को उस समय विश्व के 9 देशों ने मान्यता भी दी थी। इनमें प्रमुख हैं जापान, जर्मनी इत्यादि ।
21 ओक्टोबर,2021 को आज ही के दिन कटक के 11 राष्ट्रवादियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को आदर्श मानते हुए, संपूर्ण राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत संगठन राष्ट्रीय विचार मंच की स्थापना की थी।इसकी स्थापना माणिक घोष बाजार स्थित क्रांति ओडिशा मीडिया सभागार में हुई थी।
इनमें प्रमुख हैं नन्द किशोर जोशी, प्रहलाद खंडेलवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, शैलेन्द्र डिडवानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल,रतन कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुभाष केडिया, जोगिंदर अग्रवाल,राज कुमार बथवाल, दिनेश जोशी।
इस राष्ट्रवादी संगठन में बाद में जुड़े अनिल गोयनका,उषा लाडसरिया, पूनम साहू,शोभा अग्रवाल, तेजपाल धानुका,प्रकाश हलवासिया ,बिमल सिंघानिया, बिनोद कांवटिया,नीतिन मोदी , इत्यादि।
21 ओक्टोबर,2021 के स्थापना काल से ही राष्ट्रीय विचार मंच राष्ट्र प्रथम भावना से सारे कार्यक्रमों को आयोजित करती आ रही है। इनमें प्रमुख हैं 15 अगस्त,26 जनवरी और हिन्दू नववर्ष समारोह।
हिन्दू नववर्ष समारोह 2022 से लगातार राष्ट्रीय विचार मंच आयोजन कर रही है ,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन।यह समारोह साधारणतः मार्च या अप्रैल महीने में आता है।इस हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में हर साल एक केसरिया निशान शोभायात्रा निकाली जाती है मारवाड़ी क्लब से अपराह्न 4 बजे।
इस केसरिया निशान शोभायात्रा में सैंकड़ों की संख्या में सनातनी भाई बहन सिर पर साफा पहनकर और हाथों में हनुमानजी का केसरिया ध्वज लेकर नगर परिक्रमा करते हैं।ऐसी हिन्दू नववर्ष यात्रा कटक में केवल दो ही हिन्दू वादी संगठन आयोजन करते हैं, इनमें एक है राष्ट्रीय विचार मंच और दूसरे संगठन का नाम है बजरंग दल,विश्व हिन्दू परिषद।
इसी हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में सभा कार्यक्रम में हमने एक नया अध्याय भी जोड़ा है,इस नये अध्याय का नाम है श्रीराम चरित मानस आधारित प्रश्नावली।इस प्रश्नावली की मुख्य भूमिका में हैं श्रीरामचरितमानस विशेषज्ञ पुरुषोत्तम अग्रवाल।
आजकल पुरुषोत्तम अग्रवाल राष्ट्रीय विचार मंच के वाट्सएप ग्रुप में हर रविवार को श्रीरामचरितमानस आधारित प्रश्न पूछते हैं।जीतने वाले सभी प्रतियोगियों को आगामी 26 जनवरी,2027 को राष्ट्रीय विचार मंच के गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे माणिक घोष बाजार स्थित क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर में आयोजित है।

