भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आसन्न तूफान मोंथा का प्रभाव देखने को मिल रहा है।कल दोपहर में बारिश हुई थी।आज सुबह से रुक रुक कर बरसात हो रही है।
राज्य के पांच जिलों को रेड वार्निंग जारी कर दी गई है।ये जिले हैं गजपति, गंजाम,रायगडा, मालकानगिरि, कोरापुट। इसके अलावा ११ जिलों को ओरेंज वार्निंग जारी कर दी गई है।ये जिले हैं नवरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, नुआपड़ा, बोलांगीर,सुवर्णपुर, बौद्ध,खोर्धा, पुरी और बरगढ़ जिला।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज अपराह्न ४ बजे से लेकर ११ बजे रात के बीच आसन्न तूफान मोंथा का लैंडफोल होगा। ओडिशा प्रवेश पश्चात कमजोर होगा तूफान।
आज से ११ जिलों की समस्त स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। हजारों को स्थानांतरित किया गया है और आज हजारों को स्थानांतरित किया जा रहा है।आज समुद्र अशांत दिख रहा है, उच्च ज्वार दिख रहा है।
आज और कल ओडिशा के लिए अति महत्वपूर्ण है आसन्न तूफान मोंथा के लिहाज से। वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में रुक रुक कर बरसात हो रही है,धूप भी निकल रही है।

