शिव कथा के पंचम दिवस पर उमड़ा जन सैलाब: छठी देवी व्रत कथा और ज्योतिर्लिंग वर्णन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, अनेकों गणमान्यों ने लिया आशीर्वाद

वाराणसी (निआर डीह) : श्री वन शक्ति धाम में चल रही भव्य शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालुजन की उपस्थिति ने भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण निर्मित कर दिया। श्रीवंनशक्ति देवी धाम पीठाधीश्वर एवं प्रसिद्ध कथावाचक अन्तरराष्ट्रीय धर्मगुरु श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज ज़ी के मुखारबिन्द से चल रही शिवकथा के प्रति भक्तों का यह अगाध प्रेम और आस्था देखते ही बन रही थी।

पंचम दिवस की कथा का सबसे रोचक और विशिष्ट बिंदु रहा जब महाराजश्री ने छठी देवी के व्रत की कथा का विस्तृत वर्णन किया।

इस अवसर पर महाराजश्री द्वारा ही निर्मित छठी माई के भजन गाए गए, जिसने पूरे माहौल को और भी अधिक दिव्य और भक्तिमय बना दिया।
हजारों भक्तजनों ने एक साथ बैठकर बड़े ही ध्यान और श्रद्धा के साथ श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा और कथा का श्रवण किया।

महाराजश्री की वाणी से निकले हुए प्रत्येक शब्द ने श्रोताओं के हृदय और मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा स्थल पर अपार उत्साह, भक्ति और दिव्य ऊर्जा का संचार हुआ।
आगामी कथा और आयोजनों की जानकारी:
कथा के छठवें दिन भक्तजन ज्योतिर्लिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कथाओं का श्रवण करेंगे।
* सप्तम (अंतिम) दिवस – 29 अक्टूबर को: कथा के अंतिम और सप्तम दिवस पर उपमन्यु चरित्र का वर्णन किया जाएगा और साथ ही यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महाराजश्री ने सभी भक्तों से आह्वान किया है कि कथा के अंतिम दिन, यानी 29 अक्टूबर को, अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें। उन्होंने बताया कि जो भक्त कथा के अंतिम दिन भी पूरी कथा सुनता है, उसे पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। महाराजश्री के इस आह्वान से भक्तों में भारी उत्साह है और अंतिम दिवस पर जनसैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है।

पंचम दिवस की कथा में अजगरा विधान सभा से माननीय विधायक श्री त्रिभुवन राम जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतीश चौबे जी पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोलापुर, बीजेपी जिलाध्यक्ष बाबा जी, मोहन जी, इस्का के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री करुणाशंकर उपाध्याय जी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्री आशीष चौबे जी, मंडल अध्यक्ष श्री सवर्ण समाज श्रवण सेठजी, एवं अनेकानेक गणमान्य व्यास पीठ पर आकर आशीर्वाद लिए एवं अतिथियों का सम्मान हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *