ओडिशा मौसम समाचार २६ सितंबर को लघुचाप २७,२८ ,२९सितंबर को बरसात

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २६ सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप उठने की संभावना दिखाई देरही है।इस आसन्न लघु चाप के प्रभाव से राज्य के अनेक हिस्सों में आगामी २७,२८,२९ सितंबर को बरसात होने का आकलन किया गया है।

आगामी ३० सितंबर पश्चात मौसम में बदलाव होने की संभावना दिखाई देरही है।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप निकल आई है।आसमान में बरसाती बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं।

कल ट्विन सिटि में बरसात नहीं होने के कारण कल से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *