भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से कड़ी धूप निकल आई है। तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी जारही है। मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आज से राज्य के अनेक हिस्सों में बरसात की तादाद बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है, विशेषकर दक्षिण ओडिशा,उत्तरी ओड़िशा में।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस।