बोल बम सेवा ट्रस्ट की “कावड़िया सेवा शिविर” की तैयारी बैठक सम्पन्न

कटक, 3 जुलाई को ओसिया टॉवर स्थित जगन्नाथ ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में बोल बम सेवा ट्रस्ट की “कावड़िया सेवा शिविर” की तैयारी बैठक दिन दयाल क्याल के सभापतित्व मे आयोजित हुई। बोल बम के जयघोष के साथ सभा प्रारंभ हुई। सभा का संचालन कमल सिकरिया ने किया । अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में, कटक – भुवनेश्वर राष्ट्रीय राज मर्ग पर भानपुर ग्राम स्थित “बोल बम सेवा ट्रस्ट” के “सर्वेश्वर महादेव मन्दिर” प्रांगण में पूरी स्थित लोकनाथ महादेव, एवं भुवनेश्वर स्थित लिंगराज महादेव, मंदिर में गंगा जल लेकर जाने वाले कावड़िया शिव भक्तों की सेवा के लिये भव्य “कावड़िया सेवा शिविर” लगाया जाएगा।

विजय खंडेलवाल एवं ललित पाटोदिया एवं रमेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ियों के लिए भात , दालमा,पूड़ी , उपमा, इडली , गुलगुला, हलवा , पकौड़ी आदि शुद्ध भोजन तथा चाय ,पान एवं पानीय जल की व्यवस्था की जाएगी। फर्स्ट एड एवं दवाओं की व्यवस्था के साथ ही कावड़ियों के विश्राम की व्यवस्था,शौचालय एवं स्नान आदि की पूर्व व्यवस्था की जाएगी।

पवन धानुका एवं विकास अग्रवाल को पुनः संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया । गोपाल बंसल ने ट्रस्ट के संचालन को और बेहतर बनाने हेतु उपाध्यक्ष एवं संगठन सचिव बनाने प्रस्ताव दिया। उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से पदम भावसिंका को उपाध्यक्ष एवं विकास अग्रवाल को संगठन सचिव पद का भार सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं सचिव गुलज़ारी लाल लढानिया , शारीरिक अस्वस्थ्यता की वजह सभा में अनुपस्थित रहे।

मनोहार लाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बोल बम सेवा ट्रस्ट विगत 35 वर्षों से इस सेवा शिविर का आयोजन करते आ रहा है। उन्होंने सभी कावड़ियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पधार कर सेवा का लाभ लेने की अपील की एवं सभी ट्रस्टियों को शिविर के सफल आयोजन हेतु तन,मन, धन से सहयोग करने का निवेदन किया।सर्वेश्वर महादेव के जयकारे के साथ सभा सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *