भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में सुबह से ही कडी धूप निकल आई है। इसके फलस्वरुप गर्मी भी प्रखर है, तेज है। आमलोगों को तेज गर्मी काफी सतारही है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि धीरे-धीरे मानसून बरसात सक्रिय हो रही है। इससे ओडिशा में बरसात की तादाद बढ़ेगी। लघुचाप जनित बरसात की भी संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस।

