ओडिशा मौसम समाचार : अंधड़, तूफान के कारण तापमान में गिरावट ३ मई तक तापमान में गिरावट रहेगी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में अंधड़, चक्रवाती तूफान के चलते रोज संध्या समय तेज हवा, हल्की बारिश हो जाती है , इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

कल संध्या समय तटीय ओडिशा समेत अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, हल्की बारिश देखी गई। फलस्वरूप तापमान में गिरावट देखी गई। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ मई तक राज्य में तापमान में गिरावट देखी जायेगी। तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस के आसपास जायेगा। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *