भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज और कल ओडिशा में ज्यादा गर्मी पड़ेगी। लोगों को बढ़ी गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। राज्य में झारसुगुड़ा और संबलपुर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे।
संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ •० डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•८ डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस।

