कटक मारवाड़ी समाज,वेल बिइंग एंड टिम द्वारा विशाल हेल्थ चेकअप नि: शुल्क कैंप मारवाड़ी क्लब में कल रविवार को सुबह आठ बजे से 

कटक, मारवाड़ी समाज की संगठन कटक मारवाड़ी समाज, स्वास्थ्य सेवा को समर्पित संगठन वेल बिइंग एंड टिम के संयुक्त तत्वावधान में आगामी कल रविवार को एक विशाल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है।

यह विशाल नि: शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप सुबह आठ बजे से आरंभ होगा। अनेक रोगों के विशेषज्ञ डोक्टरों की पूरी टिम अपने आधुनिक साजो-सामान के साथ कल यहां रोगियों के परीक्षण, निदान हेतु उपस्थित रहेगी।

बहुत सारी बीमारियों की चिकित्सा संबंधी जांच, रोगियों को मुफ्त में निदान, सलाह दी जायेगी। रोगियों को रोग संबंधी प्रेशक्रिपशन भी दिया जायेगा। आयोजकों ने सभी से आग्रह किया है कि समय पर पहुंच कर इसका लाभ उठावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *