भुवनेश्वर, ओडिशा में आजकल ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है।गर्मी , धूप सुबह आठ बजे से शुरु होती है और संध्या होने के पहले तक अपना रौद्र रूप दिखाती है। संध्या पश्चात ही आमलोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में गर्मी का आलम ऐसा ही बना रहेगा। राज्य के १४ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
राज्य में झारसुगुड़ा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•३ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस। संबलपुर, भवानीपटना का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि समेत तटीय ओडिशा के अनेक शहरों में भयंकर गर्मी के चलते पसीना, चिपचिपाहट जारी है।

