भुवनेश्वर, ओडिशा में आजकल गर्मी ने अड्डा जमा लिया है। गर्मी आजकल यहां खूंटा गाड़ कर बैठ गई है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २४ अप्रैल तक राज्य में आकाश से अग्नि वर्षा जारी रहेगी।
भयंकर गर्मी के कारण पश्चिम ओडिशा का हाल पूरी तौर पर बेहाल हो रखा है। सुबह आठ बजे पश्चात यहां कड़ी धूप के कारण लोगों को जरुरी काम से भी बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।
कल भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस होने का आकलन किया गया है।कल टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान ४२•७ डिग्री सेल्सियस रहा,आज टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान ४६ डिग्री सेल्सियस पार होने की संभावना दिखाई देरही है।
कल झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•६ डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१ डिग्री सेल्सियस। राउरकेला का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•९ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•७ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस।

