नालसार विश्वविद्यालय और भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने 12 सितम्बर 2025 को हैदराबाद में संयुक्त…
Category: Uncategorized
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरैना सुकन्या समृद्धि योजना को दी नई गति
केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार को मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना के विस्तार की घोषणा और प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां हमारे समाज को गढ़ने का कार्य करती हैं और सुकन्या समृद्धि योजना केवल बैंक खाता नहीं, बल्कि यह माता का आत्मविश्वास, पिता का गर्व और पूरे समाज का भरोसा है। साथ ही उन्होंने बताया कि नवलोकार्पित पासपोर्ट सेवा केन्द्र से क्षेत्र के युवाओं और सभी नागरिकों को सुविधा और सहूलियत मिलेगी। बेटियों के भविष्य पर भरोसे को मजबूत करने का आह्वान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना का विस्तार किया और बताया कि अन्य जिलों की तरह अब मुरैना की बेटियां भी अपने सपनों की उड़ान भरेंगी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना का विस्तार विदित रहे कि अब तक अशोकनगर की 929, शिवपुरी की 818 और गुना की 733 बेटियाँ, यानी लगभग 2500 परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। सिंधिया ने याद दिलाया कि पिछली बार उन्होंने स्वयं बेटियों के खाते खुलवाए थे और निजी सहयोग भी किया था। इस अवसर पर उन्होंने दोहराया कि 1 मई 2026 तक जो भी बेटियाँ इस योजना से जुड़ेंगी, उनके खातों में उनका व्यक्तिगत सहयोग रहेगा। इस सहयोग को सिंधिया ने केवल आर्थिक नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के सपनों को उड़ान का उत्प्रेरक बताया। इस अवसर पर सिंधिया ने बेटियों के माता पिता से कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलकर वे सिर्फ बैंक से नहीं जुड़े हैं बल्कि उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य पर भरोसा जताया है। केन्द्रीय मंत्री ने सभी माताओं एवं पिताओं से इस भरोसे को हर महीने की बचत और हर रोज़ के सहयोग से और मजबूत करने का आह्वान किया। सुविधा और सशक्तिकरण का नया अध्याय है पासपोर्ट सेवा केंद्र मुरैना में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि अब जिले के नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्वालियर, गुना या भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र से मुरैना और श्योपुर जिले के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। यह केंद्र प्रतिदिन 40 अतिरिक्त अपॉइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध कराएगा। मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सुविधा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मुरैना में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शिलान्यास सुविधा, सशक्तिकरण और सहूलियत के संगम–पथ पर अग्रसर है देश प्रदेश सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश सुविधा, सशक्तिकरण और सहूलियत के संगम-पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी नागरिकों को पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना पर बधाई दी और अभिभावकों से सुकन्या समृद्धि योजना से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।
प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के निदेशक का पदभार ग्रहण किया
प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति ने आज अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के निदेशक के रूप में अपना कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रो. प्रजापति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद पर कार्यरत थे। वे गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जामनगर में भी लंबे समय तक शोध और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर में सहायक प्रोफेसर के रूप में की थी। पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में संस्थान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि वंदना से हुई। इस अवसर पर संस्थान की पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रो. (डा.) मञ्जूषा राजगोपाल, डीन (पीएचडी) प्रो. (डा.) महेश व्यास, तथा संस्थान के शैक्षणिक, चिकित्सकीय, प्रशासनिक एवं नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए निदेशक का अभिनंदन किया। निदेशक पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने प्रथम संबोधन में प्रो. प्रजापति ने कहा: “आयुर्वेद की सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मेरे लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। सरकार ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हम सभी के सामूहिक प्रयासों से अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य होगा।” इस अवसर पर प्रो. (डा.) मञ्जूषा राजगोपाल ने अपने स्वागत भाषण में सभी का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। डीन प्रो. (डा.) महेश व्यास ने कहा कि निदेशक महोदय का देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य का अनुभव संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रो. प्रजापति ने संस्थान में शिक्षकों हेतु आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम के समापन सत्र में दीप प्रज्वलन कर भाग लिया। प्रो. प्रजापति ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीएएमएस की डिग्री तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से एमडी एवं पीएचडी की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। उल्लेखनीय है कि प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति की नियुक्ति केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति से की गई है। वे निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की आयु तक, जो भी पहले हो, तक कार्यरत रहेंगे।
निफ्ट पटना और एबीएफआरएल ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूह जीविका की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) पटना ने आज केंद्रीय वस्त्र…
भारत हरित हाइड्रोजन नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने की ओर अग्रसर: केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक
भारत के 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करने के प्रयास को आज नई गति मिली…
भारत ने रोम में चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया; 2027 में अगले संस्करण की मेजबानी के लिए बोली लगाई
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने इटली के रोम में 11-12 सितंबर, 2025 को आयोजित चौथे तटरक्षक…
आज के बदलते समय में रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उद्योग आधारित अनुसंधान एवं विकास संस्थान-अकादमिक सहयोग काफी महत्वपूर्ण है: रक्षा सचिव
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज के लगातार परिवर्तित होते समय में सशस्त्र बलों की…
भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें
१-ओडिशा सूचना टेक्नोलॉजी नीति -२०२५ लोकार्पित २-छोटे शहरों में होगा आइटि पार्क ३-उद्दमियों को ५ साल…
संक्षिप्त समाचार ओडिशा के
१-रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बामरा तहसिलदार २-विजिलेंस पुलिस ने ओएएस टोपर अश्विनी कुमार पंडा…
ओडिशा मौसम समाचार लघु चापी बरसात जारी कल भी बरसात का आकलन
भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह से पूरी ओडिशा के अधिकांश…