उषा लाडसरिया, पूनम साहु बने राष्ट्रीय विचार मंच के नये जोएंट सेक्रेटरी, हिन्दू नववर्ष ३० मार्च रविवार को

कटक, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत, राष्ट्रवादी संगठन का नाम है राष्ट्रीय विचार मंच। संगठन का जन्म २०२१ में हुआ है क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर कटक में।

अपने गठन के पश्चात ही हिन्दू नववर्ष समारोह राष्ट्रीय विचार मंच बड़ी धूमधाम से मना रहा है कटक शहर में।हर साल हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में एक बड़ी केसरिया निशान शोभायात्रा मंच आयोजित करता आया है।

इस साल निशान शोभायात्रा ३० मार्च, रविवार को है।यह निशान शोभायात्रा मारवाड़ी हिंदी विद्यालय से संध्या ४ बजे निकल कर,नगर परिक्रमा कर वापस हिंदी विद्यालय परिसर में आयेगी, जहां मुख्य समारोह आयोजित होगा। सैंकड़ों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय विचार मंच संगठन में शुरू दिन से ही सक्रिय हैं दो महिला सामाजिक कार्यकर्ता। इनमें एक हैं उषा लाडसरिया और दूसरी हैं पूनम साहु।

उषा लाडसरिया एवं पूनम साहु सर्वसम्मति से राष्ट्रीय विचार मंच के जोएंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं। दोनों ही सामाजिक, धार्मिक कार्यों में सालों से सक्रिय रहीं हैं।

उषा लाडसरिया विएचपि संचालित यशोदा सदन की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट हैं। रेवेंशॉ विश्वविद्यालय में सुबह की योगा क्लास में एक ट्रेनर हैं। मारवाड़ी महिला समिति में भी काफी सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा और अनेक सामाजिक, धार्मिक कार्यों में सक्रियता रहती हैं इनकी।

पूनम साहु ओडिशा के बड़े संभ्रांत परिवार में ब्याही गई हैं।इनके ससुर जी का नाम है धुर्व चरण साहु।वे ओड़िशा हाइकोर्ट के प्रसिद्ध वकील रहे हैं, केन्द्रापड़ा से ओडिशा विधानसभा में विधायक रहे हैं।इनके पति मुकुतेंदु साहु एक प्रसिद्ध वकील हैं कटक में।

दोनों के जोएंट सेक्रेटरी पद पर कार्य करने से आनेवाले दिनों में राष्ट्रीय विचार मंच को काफी गति मिलेगी ऐसी आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *