भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ओडिशा का बौद्ध शहर लगातार तीसरे दिन भी भारत का सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•५ डिग्री सेल्सियस।बरगढ़ शहर भारत का दूसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•० डिग्री सेल्सियस।

आजकल पूरे भारत की तुलना में ओडिशा सबसे ज्यादा गर्म इलाका रहा है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल यानि १९ मार्च से राज्य में गर्मी थोड़ी कम पड़ेगी कुछ दिनों के लिए।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•६ डिग्री सेल्सियस।