ओडिशा मौसम समाचार : झारसुगुड़ा ४१•४ डिग्री सेल्सियस पर भुवनेश्वर ३८ डिग्री सेल्सियस पार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल गर्मी पूरे शबाब पर कायम है। दिनों दिन राज्य में तापमान बढ़ोतरी पर दिखाई दे रहा है। झारसुगुड़ा शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•४ डिग्री सेल्सियस।

भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस पार। इसके अलावा ८ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस एवं १५ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३९ डिग्री सेल्सियस।

संबलपुर और बारिपदा शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *