भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि गर्मी अपने पूरे रंग में दिखाई देने लगी है आजकल ओडिशा में।बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि अभी से बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान चला गया ४० डिग्री सेल्सियस पार। इसके अलावा राज्य के १२ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस पार।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•३ डिग्री सेल्सियस।