भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से गर्मी बढ़ेगी और आगामी १६ तारीख तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी ४० डिग्री सेल्सियस या उससे पार भी जा सकती है।

राज्य के ८ जिलों में गर्मी का प्रकोप ज्यादा महसूस होगा।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•३ डिग्री सेल्सियस।