भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जारी है। राज्य के ४ जिलों में घनघोर कोहरा रात्रिकालीन समय में आजकल छाया रहता है।ये जिले हैं कालाहांडी, कंधमाल, सुंदरगढ़ और कोरापुट।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी ३-४ दिनों तक मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।कटक का निम्नतम तापमान रहा १२•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १२•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १५•० डिग्री सेल्सियस।