अपना घर आश्रम में हनुमान मित्र मंडल ने सेवा प्रदान की

कटक, स्थानीय सेवा भावी संगठन अपना घर आश्रम में धार्मिक, परोपकारी संगठन हनुमान मित्र मंडल ने सेवा प्रदान की। हनुमान मित्र मंडल के अनेक सदस्यों ने सेवा में सहयोग प्रदान किया।

कल अपना घर आश्रम में हनुमान मित्र मंडल की तरफ से सभी प्रभु जनों को दोपहर प्रसाद सेवन कराया गया। प्रसाद सेवन से पहले प्रभु जनों के साथ महाप्रभु जगन्नाथ, श्याम बाबा, दुर्गा माता के भजनों का आनंद लिया गया।

कल के प्रसाद सेवन की व्यवस्था हनुमान मित्र मंडल की तरफ से की गयी थी। हनुमान मित्र मंडल की तरफ से अपना घर आश्रम में ३० गद्दी,४१ बेडशीट प्रदान की गयी।

अपना घर आश्रम की तरफ से ट्रस्टी सुखदेव लाडसरीया ने सभी हनुमान मित्र मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। हनुमान मित्र मंडल की तरफ से वहां सेवा कार्य में उपस्थित रहे गोपाल बंसल,मंजु बंसल, अशोक सुल्तानिया,मंजु सुल्तानिया, विष्णु सिंघानिया, पार्वती सिंघानिया, नन्द किशोर जोशी, गुलझारी लढानिया दंपती,रवि गोयनका दंपती, ओमप्रकाश सिकारिया दंपती,पवन कुमार गुप्ता दंपती एवं इनके साथ थे अनेक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *