25 वें राष्ट्रीय युवा दिवस की
शुभकामनाएँ
विवेकानन्द
गूँजती यशोगाथा
कर्मयोगी की
नरेन्द्र-यात्रा
विवेकानन्द तक
जन्म सार्थक
जन कल्याणी
युवा संत की वाणी
विस्मित जग
जलधि पार
भारतीय संस्कृति
खेवनहार
युवा नायक
‘सत्यमेव जयते’
मंत्र साधक
ज्ञान उजास
वेद-उपनिषद
हृदय-वास
सच्चा सिद्धान्त
‘दरिद्र देवो भव’
विवेकी संत
गुरु-सुनाम
रामकृष्ण मिशन
धर्म का धाम
तेज अपार
भुवन-भास्कर सा
धन्य वसुधा
जागृति-नाद
स्वामी विवेकानन्द
अमर छन्द
पुष्पा सिंघी , कटक
12 जनवरी 2025

