भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात्रिकालीन समय में कुहासा छाया रहता है।६ जिलों के प्रशासन ने अपने यहां घनघोर कुहासे की संभावना व्यक्त की है।ये जिले हैं ढेंकानाल,कटक, सुंदरगढ़, कोरापुट, कंधमाल, कालाहांडी। प्रशासन ने इन जिलों में सावधान रहने के लिए कहा है।

कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १४ डिग्री सेल्सियस तथा राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १० डिग्री सेल्सियस।