ओडिशा मौसम समाचार: राज्य में कुहासा छाया

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल ठंड ओडिशा में जोरदार पड़ रही है।ठंड के साथ -साथ आधी रात पश्चात कुहासा छाया जाने लगा है। कुहासा का आलम यह है कि राज्य के 4 जिलों में घनघोर कुहासा छाया रहता है आधी रात पश्चात।ये जिले हैं सुंदरगढ़, कंधमाल, कोरापुट और अंगुल ।इन चारों जिलों में प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

राज्य में फुलबाणी सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 7 डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 12 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 13 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 12 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *