भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरे राज्य में आजकल ठंड का राज कायम होगया है।जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस। पिछले दिनों राज्य में 3-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है।

कटक का निम्नतम तापमान रहा 13 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 13 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 12 डिग्री सेल्सियस।