भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 5 दिनों तक राज्य में ठंड का राज कायम रहेगा।इसी दरम्यान राज्य में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी जायेगी। तटीय ओडिशा समेत पूरे राज्य में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी जायेगी।

राज्य में जिउदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा 6 डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा 15 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 16 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 14 डिग्री सेल्सियस।