भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज रात यानि जिरो नाइट से राज्य में ठंड में बढ़ोतरी होगी।आज रात से लेकर अगले 3 दिनों के अंदर 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी जायेगी, इसके फलस्वरुप ठंड में बढ़ोतरी देखी जायेगी।
जिउदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 11डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा 17 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस।

