भुवनेश्वर, आखिरकार देर ही सही , लेकिन पूरी ओडिशा में मानसून बरसात पहुंच गयी है। ओडिशा के सभी लोगों के चेहरे पर बरसात पहुंचने के कारण खुशी छा गयी है। कहीं कम , कहीं ज्यादा पहुंची है बरसात, लेकिन पहुंच गयी है बरसात।

मानसून बरसात आजाने से तापमान में गिरावट देखी गई है। गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।खोर्धा में सर्वाधिक ६५ मिली मीटर बारिश हुई है,यह राज्य में एक दिन में सर्वाधिक है। ढेंकानाल में १५•२ मिली मीटर तथा भुवनेश्वर में ६•३ मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई है।