भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल में मानसून बरसात तटीय ओडिशा में पदार्पण करेगी । वैसे कल रात लगभग ८ बजे मानसून बरसात ने तटीय ओडिशा में दस्तक दे दी है । इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
दक्षिण ओडिशा में मानसून बरसात के आगमन पश्चात वहां तापमान में गिरावट देखी गई है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•७ डिग्री सेल्सियस।