भुवनेश्वर, पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों को गर्मी की वजह से बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में गर्मी का दौर इसी तरह आगामी ३-४ दिन तक रहेगा, तत्पश्चात मानसून बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•८ डिग्री सेल्सियस।