क्रांति ओडिशा के मुख्य संपादक अभिषेक जोशी के “X” हैंडल को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया फॉलो

कटक : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर क्योंझर सदर के विधायक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज शपथ लेंगे । श्री माझी ओडिशा के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे ।

उनके नाम की घोषणा होने के बाद क्रांति ओडिशा ने तुरंत यह खबर प्रकाशित की थी। ओडिशा की एक मात्र हिंदी वेब मीडिया एवं त्रि-भाषिक डिजिटल मीडिया अपने निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ती जा रही है।

आज सुबह ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने क्रांति ओडिशा के मुख्य संपादक अभिषेक जोशी को उनके सोशल हैंडल “X” में फॉलो किया है। इस पर अभिषेक जोशी ने अपने सोशल हैंडल पर लिखा “Morning Shows the Day. I felt elated to receive this notification on Twitter this morning.

Feeling proud to be followed by Shri Mohan Charan Majhi Bhai , Hon’ble CM of #Odisha.”

श्री जोशी ने कहा यह हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है। क्रांति ओडिशा के पूरे परिवार की ओर से ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होने पर श्री माझी को उन्होंने अभिनंदन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *