ओडिशा मौसम समाचार गर्मी बरकरार रहेगी १६ जून तक

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १६ जून तक राज्य में गर्मी बरकरार रहेगी। राज्य के ६ जिलों को प्रशासन की तरफ से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

तटीय ओडिशा के लोगों को गर्मी की वजह से चिपचिपाहट से दो चार होना पड़ेगा। राज्य के १६ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा। नुआपड़ा शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•७ डिग्री सेल्सियस।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा
३७•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•० डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *