ओडिशा मौसम समाचार बरसात में ब्रेक,१६ जून से पुनः शुरु

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में मानसून बरसात में एक ब्रेक लग गया है। ताज़ा समाचारों के अनुसार अब मानसून बरसात आगामी १६ जून से पुनः शुरु होगी।

जून में बरसात की कमी दिखाई देगी। तटीय ओडिशा में चिपचिपाहट जारी है, लोगों के पसीने छूट रहे हैं। राज्य के आधे से ज्यादा हिस्सों में तापमान ४० डिग्री सेल्सियस या उसके पार रहा।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *