भुवनेश्वर, ओडिशा वासियों के लिए शुभ खबर, अच्छी खबर यह है कि कल इस साल की मानसून बरसात का शुभागमन राज्य में होगया है।इससाल की मानसून बरसात की शुरुआत दक्षिण ओडिशा के मालकानगिरि जिले से हुई है।

कल मालकानगिरि जिले से मानसून बरसात ने ओडिशा में गृहप्रवेश किया है। मानसून बरसात आते ही ताबड़तोड़ पानी बरसा मालकानगिरि अंचल में। इसके फलस्वरुप दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस।