भुवनेश्वर, कुख्यात तूफान रेमाल ने बंगाल में बर्बादी का मंजर बनाया। ओडिशा से पार होकर तूफान रेमाल बंगाल के सागर द्वीप के पास जमीन पर उतरा। इसके फलस्वरुप बंगाल और बंगलादेश में रेमाल ने काफी कहर ढाया।

ओडिशा के तटीय इलाकों में भी कल रात भर बरसात होती रही।कटक , भुवनेश्वर, पुरी में हल्की बारिश हुई। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य के मौसम में बदलाव होगा तथा गर्मी बढ़ेगी।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस।