भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान रेमल बरसात लारहा है। बरसात की मात्रा ज्यादा होने का 4 जिलों में अंदेशा है। मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केन्द्रापड़ा जिलों में तेज हवा, बरसात होने का आज आकलन किया गया है।

दूसरी तरफ पश्चिम ओडिशा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•५ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४१ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•० डिग्री सेल्सियस।