भुवनेश्वर, आजकल कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात होते रहने से राज्य में मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट देखी जारही है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। धूप भी कम कड़ी लग रही है।

ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के नीचे आगया है। आगामी ४ दिनों तक बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस।