क्रांति ओड़िशा ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024 कार्यक्रम आयोजित

कटक: क्रांति ओडिशा द्वार ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024 का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रांति ओड़िशा एवं ओडिशा सुरक्षा सेना के प्रमुख श्री अभिषेक जोशी शामिल हुए। क्रांति ओडिशा के प्रकाशक सब्यसाची सतपथी , डॉ. मृत्यंजय दास और पाला गायक तथा पूर्व प्रसाशक श्री मदन मोहन जेना सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में श्री मदन मोहन जेना को एक वरिष्ठ पाला गायक, एक कुशल प्रशासक और हिंदू धर्म संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया । जीवन व्यापी पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

प्रशांत कुमार आचार्य, राजेश कुमार पात्र, प्रशांत कुमार प्रहराज, संजय कुमार मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र में युवा उद्यमी के रूप में ओडिशा हैंडलूम की संस्थापक श्रीमती समाप्ति बल, पर्यावरणविद् साईकृष्ण जेना, बाल प्रतिभा प्रियांशु पांडा, तपस्विनी मिश्रा, प्रदुश अमांता शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में युवा पाला गायक उमेश चंद्र, संगीत लेखक शितेश पात्र, मॉडल डाक्टर प्रीतम बाग को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रियब्रत दाश ने किया, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक जोशी ने अपने परिचयात्मक भाषण से मंच की शोभा बढ़ाई और कहा कि यह कार्यक्रम समाज की अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *