भुवनेश्वर, आजकल गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आमलोग भयंकर गर्मी से छटपटा रहे हैं। पूरे दिन भर ऐसा लग रहा है मानो आकाश से आग के गोले गिर रहे हैं। राज्य में अंगुल शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•७ डिग्री सेल्सियस।

अंगुल शहर को भयंकर गर्मी के कारण एक और खिताब मिला है,यह शहर विश्व में ११ वां सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। भुवनेश्वर गर्मी के मामले में राज्य में दूसरा तथा विश्व में १३ वां सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा।
बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि राज्य के १४ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस पार।बढ़ी गर्मी के चलते प्रशासन ने ट्विन सिटि में रेड एलर्ट जारी किया है।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•६ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस।