भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ५ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी।आज के तापमान से कम से कम ४ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि होगी।ठीक इसीलिए प्रशासन ने चेतावनी भी जारी कर दी है।

राज्य में भुवनेश्वर और नुआपडा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•२ डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस।