ओडिशा मौसम समाचार २६ अप्रैल से तापमान में तेज बढ़ोतरी गर्मी से छटपटाया ओडिशा

भुवनेश्वर, गर्मी तो राज्य में कम होने का नाम ही नहीं लेरही है।अब राज्य मौसम विभाग ने ताजा सूचना दी है कि आगामी २६अप्रैल से पूरे राज्य में गर्मी और भी बढ़ेगी,तेज बढ़ोतरी होगी यानि परसों से गर्मी काफी बढ़ेगी।

आजकल भयंकर गर्मी से राज्य छटपटा रहा है। परसों से यानि २६अप्रैल से गर्मी ६ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना राज्य मौसम विभाग ने व्यक्त की है। तटीय ओडिशा में भयंकर गर्मी के चलते चिपचिपाहट शरीर में बढ़ गयी है।

राज्य के १८ शहरों का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया था कल। राज्य में पारलाखेमुंडि शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•८ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•८ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *