भुवनेश्वर, राज्य के तटीय इलाकों में गर्मी भयंकर पड़ रही है। तटीय इलाके में ही भुवनेश्वर -कटक आते हैं। भुवनेश्वर में तो ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•८ डिग्री सेल्सियस,यही तापमान ओडिशा का भी रिकार्ड के हिसाब से सर्वाधिक तापमान रहा कल का।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २६ अप्रैल से पूरे राज्य में गर्मी फिर से एक बार अपना रोद्ररुप दिखायेगी ।कल पश्चिम ओडिशा में गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम नजर आया।
बारिपदा का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•६ डिग्री सेल्सियस,पारलाखेमुंडि ४२•९ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस।