ओडिशा मौसम समाचार बारिपदा सबसे गर्म,४४•६ डिग्री पर ९ शहरों का तापमान ४३ डिग्री ,२५ अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी

भुवनेश्वर, आजकल पूरी ओडिशा गर्मी की पूरी गिरफ्त में है।आम लोग बढ़ी गर्मी से त्राहिमाम-त्राहिमाम पुकार रहे हैं । भयंकर गर्मी के कारण आमजन दिन में घर में रहना पसंद करते हैं। राज्य में बारिपदा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•६ डिग्री सेल्सियस।यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा गर्म शहर भी रहा।

बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि राज्य में ९ शहरों का सर्वाधिक तापमान ४३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज पश्चिम ओडिशा तथा अंदरुनी ओडिशा में गर्मी ज्यादा पड़ेगी।

बढ़ती गर्मी के कारण राज्य सरकार ने घोषणा की है कि आगामी २५ अप्रैल से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•७ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *