भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरे राज्य में आज और कल तेज धूप, तेज गर्मी रहेगी। गौरतलब है कि आगामी १८ अप्रैल से २० अप्रैल तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान ४५ डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना दिखाई देरही है,ऐसा राज्य मौसम विभाग का आकलन है।

राज्य में बारिपदा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•६ डिग्री सेल्सियस। नुआपड़ा और पारलाखेमुंडि का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•४ डिग्री सेल्सियस। तालचेर और बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•९ डिग्री सेल्सियस ,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस।