भुवनेश्वर, राज्य में धीरे-धीरे गर्मी आज से बढ़ रही है, बीते कुछ दिनों से गर्मी पर एक तरह की ब्रेक लगी थी।बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि आगामी ४-५ दिनों के अंदर यह ४० डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है।

कल एक ही दिन में राज्य में तापमान में ४-५ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई थी।पारलाखेमुंडि शहर राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•५ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•४ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस।