भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १३ अप्रैल से गर्मी में इजाफा होगा।यह इजाफा ४ डिग्री सेल्सियस तक होगा, अर्थात ४ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि होगी।

आज और कल तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।पारलाखेमुंडि का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•३ डिग्री सेल्सियस,यह राज्य का सर्वाधिक तापमान रहा।टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस।