ओडिशा मौसम समाचार ११ शहरों का तापमान ४० डिग्री पार ७ अप्रैल से गर्मी से राहत

भुवनेश्वर, आजकल ओडिशा में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है एवं उपर ही उपर की ओर दिनों दिन चल रही है।बढ़ती गर्मी का आलम राज्य में यह है कि राज्य के ११ शहर भीषण गर्मी से झूलस रहे हैं, आमलोगों का जीवन गर्मी से दुभर हो रहा है।

लेकिन इस भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत की खबर मौसम विभाग ने लोगों को दी है कि आगामी ७ अप्रैल से कालबैशाखी जनित तेज हवा चलेगी, तत्पश्चात तापमान में गिरावट देखी जायेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मालकानगिरि और बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *