भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ६अप्रैल तक पूरे राज्य में गर्मी बढ़ी मिलेगी। ऐसे में आम लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि राज्य के ७ शहरों का सर्वाधिक तापमान ४१ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।

मालकानगिरि राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•७ डिग्री सेल्सियस,टिटलिगढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•५ डिग्री सेल्सियस, बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•४ डिग्री सेल्सियस।