भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि तूफान अकबान जाने के बाद, तूफान अकबान का प्रभाव खत्म होने के पश्चात,अब से रात्रिकालीन तापमान में गिरावट देखी जायेगी।अब से धीरे धीरे पूरी ओडिशा में ठंड में बढ़ोतरी देखी जायेगी।
फिलहाल दो दिनों के अंदर तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन तीन चार दिनों पश्चात 2-3 डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट देखी जायेगी।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप निकल आई है। मौसम सुहावना बना हुआ है।

