भुवनेश्वर, खेल प्रेमियों और धावकों के भारी उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने प्रतिष्ठित ‘ओएमसी पुरी कोस्टल मैराथन 2026’ (OMC Puri Coastal Marathon 2026) के लिए पंजीकरण (Registration) की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय से देश-विदेश के उन सभी धावकों को एक और अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश अब तक अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए थे। अधिक जानकारी और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

