कटक,कल ऐतिहासिक नगरी कटक की दो गौशालाओं में गौपाष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस बार जगतपुर स्थित अन्नपूर्णा गौशाला में सुबह सुबह गौशाला परिसर में गौपाष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। वहां आसपास के गौभक्तों की भीड़ देखने को मिली।

कटक के तीन मंदिरों में भी अन्नपूर्णा गौशाला से गौमातायें मंदिरों में पहुंची थी गौपाष्टमी के उपलक्ष्य में सुबह से ही। उपरोक्त तीनों ही मंदिरों में अपार जनसमूह ने सुबह से गौपूजन प्रारंभ किया,गौमाता का आशीर्वाद लिया।

गौपाष्टमी का मुख्य पर्व आयोजित किया गया स्थानीय श्रीगोपीनाथ मंदिर प्रांगण में। यहां अन्नपूर्णा गौशाला से 3 गौमाताएं आयीं थी अपने बछड़ा बछड़ी संग। सुबह से ही सैंकड़ों गौभक्तों ने यहां गौपूजन बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया।

संध्या समय श्रीगोपीनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई विशेष भजन संध्या। प्रारंभ में स्थानीय गायक कलाकार दिनेश जोशी,निर्मल पूर्वा ने भजन गायकी कर भक्तों को भक्ति रस में डूबोया। भक्त गण भजन सुनकर झूमने लगे।

तत्पश्चात चंडीगढ़, कोलकाता से आये भजन गायकों ने भक्तिभाव पूर्वक भजन गाया। भक्तों को भाव विभोर कर दिए। सैंकड़ों भक्त गण पूरी भजन संध्या में उपस्थित रहे। भक्तों को अति आनंद की अनुभूति हुई।

सुबह से गौपूजन, संध्या समय भजन गायन समारोह को गौशाला की तरफ से संचालित किए प्रेसिडेंट राज किशोर सिंघानिया, वर्किंग प्रेसिडेंट सुशील सीकरीया, सेक्रेटरी संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल।

इनके अलावा संचालन की भूमिका में थे रमण बगड़िया,शरत सांगानेरिया, मनोज नांगलिया, मनोज उदयपुरिया, किशोर आचार्य, विजय जालान, सत्यनारायण भरालेवाला, श्याम सुंदर गुप्ता इत्यादि।

